मंगलवार को राजधानी देहरादून में सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सर्द मौमस में राजधानी के बाजार लोगों से गुलजार रहे।
दून में सोमवार को भी हुई बारिश से मौसम कूल हो गया। हालांकि बीच-बीच में धूप की आंख-मिचौली भी चलती रही, लेकिन बारिश से गिरे पारे ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया।
शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 67, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 40 दर्ज किया गया।
इससे पूर्व सुबह साढ़े आठ बजे तक राजधानी में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। टिहरी में बारिश का आंकड़ा 0.1 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया।