देहरादून में सुबह से खिली धूप और उमस के बीच दिनभर लोग परेशान रहे। शाम को पांच बजे के बाद अचानक आई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। दिन में अधिकतम पारा तीन डिग्री चढ़ गया, जो बारिश के बाद करीब पांच डिग्री गिर गया।
शहर में सुबह से धूप खिली रही। कुछ घंटे बाद बादलों ने दस्तक दी। बावजूद इसके उमस और गर्मी की वजह से पारा तीन डिग्री चढ़ गया। मंगलवार को जहां अधिकतम पारा 30 डिग्री था, वह बुधवार को चढ़कर 33.2 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को अचानक आई बारिश ने राहत दी।
पारे में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक बारिश और बूंदाबांदी जारी थी। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भी राजधानी में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।