फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः इन सात जगहों में हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की संभावना

Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तराखंड के सात जिलों में सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ जिलों में तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन


रविवार सुबह राजधानी दून समेत कई स्थानों पर कुछ-कुछ देर रुककर बारिश हुई। हालांकि उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही। हालांकि दिन में बादल भी छाए रहे, जिसके चलते धूप का असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। शाम तक कुछ-कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बूदां-बांदी होती रही।
विज्ञापन

ओलावृष्टि का भी अनुमान

बारिश - फोटो : demo pic
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को भी राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विभाग ने दून, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में तेज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें