उत्तराखंड में मंगलवार देर रात को मौसम ने अचानक करवट बदली। रात तकरीबन 11 बजे बारिश झमाझम बारिश शुरु हो गई। इससे मौसम में भी ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप छाई रही। तेज धूप के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने लगे। शाम के समय आकाश बादलों से घिर गया और बूंदा-बांदी होने लगी। राजधानी के भी कई इलाको में जमकर बारिश हुई।