फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चढ़ती गर्मी से राजधानी का हाल बेहाल

Sun, 27 Apr 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पारे की उछाल ने राजधानीवासियों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान का ग्राफ 35 से ऊपर बना रहा।
विज्ञापन


रविवार को इसके 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका है। यानी कुल मिलाकर गर्मी और बेहाल करने वाली है।

पर्वतीय क्षेत्रों में मिल सकती है राहत
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हालांकि बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। राज्य मौसम केंद्र ने रविवार को रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि जनपदों में बादल के साथ ही हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

उधर, राजधानी दून में शनिवार को चुभने वाली धूप खिली रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 52 रिकार्ड किया गया। शहर की अधिकांश सड़कें दोपहर के वक्त सुनसान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से लोगों का बाहर निकलना कम
बगैर आवश्यक कार्य लोगों ने दोपहर के वक्त घरों से निकलना लगभग बंद कर दिया है। आने वाले तीन दिन तकरीबन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आने वाली 30 अप्रैल से एक बार फिर मौसम के रंग बदलने की संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें