फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 36 घंटे तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्री रखें ध्यान

Mon, 06 Jun 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
सूबे में आगामी 36 घंटे तेज हवाएं चल सकती हैं और ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत न केवल चारधाम यात्रा मार्गों बल्कि राजधानी में भी बारिश, हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आगामी 36 घंटे मौसम के लिहाज से मुश्किलों भरे हो सकते हैं। उन्होंने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर झक्कड़ और ओले पड़ सकते हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे।

कई जगहों पर बारिश हो सकती है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी बारिश के इस मौसम में सावधान रहने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे में 15.6 मिमी बारिश

देहरादून में बारिश - फोटो : अमरउजाला
प्रदेशभर में कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से रविवार की दोपहर तेज हवाओं और बारिश से ठंडी हो गई। राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं से नुकसान हुआ है। राजधानी में भी कई इलाकों में देर तक बत्ती गुल रही।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को दोपहर तक भारी उमस हुई। इसके बाद अचानक आए बादल और आंधी से मौसम बदल गया। आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। महज आधे घंटे में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान वैसे तो 36 डिग्री तक पहुंचा लेकिन शाम होने तक तापमान में करीब दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें