फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चप्पा-चप्पा हरा करेंगे, हरियाली से धरा भरेंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
धाद संस्था की ओर से हरेला मार्च निकालकर काटे जा रहे पेड़ों को लेकर चिंता जताई। पारंपरिक ढोल-दमाऊ के साथ पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, लोकगायिका रेखा उनियाल ने हरेला गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को चप्पा चप्पा हरा करेंगे हरियाली से धरा भरेंगे.., सुनो हरेला का संदेश, हरा भरा हो मेरा देश.., क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी पानी और बयार... के नारों के साथ मार्च निकाला गया। धाद के उपाध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कहा, पहाड़ की जिस धरती का ये उत्सव है, अगर वहां के गांव-खेत वीरान हो रहे हैं तो उसकी चिंता और सवाल भी करने होंगे, नहीं तो अगली पीढ़ी यह उत्सव कैसे मनाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने कहा, प्रदेश में पर्यावरण को लेकर मौजूदा तंत्र की अनदेखी साफ दिखाई देती है।
इस मौके पर आशीष गर्ग, कपिल डोभाल, उत्तम सिंह रावत, लक्ष्मी मिश्रा, विजय जुयाल, विनय आनंद बौड़ाई मौजूद रहे। उधर, उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से लक्ष्मण सिद्ध कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। विधायक बृजभूषण गैरोला, अर्जुन पटवाल, केसी डंडरियाल, लाल सिंह रावत, पुरुषोत्तम जखमोला, बीना बेंजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन्होंने भी किया पौधरोपण
संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति ने सुंदरवाला में पौधरोपण किया। समिति के संस्थापक ठाकुर रवि सिंह, सुमित पुंडीर, विजय सजवाण, मोहन सिंह चौहान, देवेंद्र पुंडीर, मनोज कपूर, बलवीर सिंह रावत मौजूद रहे। द हंस फाउंडेशन ने जुलाई में अभी तक 50 हजार पौधे रोपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें