फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पांस नहीं ठीक, आपदा कंट्रोल नंबर बना शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
केस-1
विज्ञापन

आईएसबीटी स्थित चौधरी कॉलोनी निवासी अनिल चंद्रा ने बीते शनिवार को नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में फोन किया था। इस दौरान उन्होंने परेशानी बताई कि नाली चोक होने से जलभराव हो रहा है। उधर से जवाब आया कि ‘हम लोग डंडे से नाली को साफ करते हैं, वैसे ही आप कर लीजिए’।
केस-2
सुभाष नगर निवासी अश्वनी कुमार ने नाली की सफाई के लिए रविवार सुबह आपदा कंट्रोल नंबर पर फोन किया। लेकिन, नंबर नहीं उठा। उसके बाद उन्होंने दोपहर में कॉल किया, लेकिन उधर से कोई रिस्पांस नहीं आया।
विज्ञापन

नगर निगम का आपदा कंट्रोल रूम का नंबर शोपीस बनकर रह गया है। परेशान लोग यदि कोई शिकायत भी करना चाहता है तो उधर से कोई रिस्पांस ही नहीं मिलता। मिलता भी है तो ऐसे जवाब मिलता है कि जिस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

नगर निगम ने बरसात में जलभराव, नाली चोक आदि की शिकायतों के समाधान के लिए आपदा कंट्रोल रूम नंबर (0135,265257) जारी किया है। लेकिन, लोगों को इससे राहत नहीं मिल रही है। ये हाल तब है, जब बरसात का मौसम चल रहा है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी का कहना है कि आपदा कंट्रोल नंबर को उठाया जाता है, लेकिन अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो उसे दूर किया जाएगा। जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें