फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़करानी नहर किनारे पर जलभराव बन रहा मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढ़करानी गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बहुत परेशान है। इससे पर्यटकों एवं क्षेत्रवासियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जल विद्युत निगम से सड़क पर बन गए गड्ढों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम ढ़करानी के मुख्य मार्ग पर शक्तिनहर किनारे की सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बारिश के बाद जलभराव होता है। ग्राम ढ़करानी के साथ हिमाचल व हरियाणा से डाकपत्थर आने वाले पर्यटकों के लिए यह रास्ता मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। इसके अलावा क्षेत्रवासी भी भारी संख्या में इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। पिछले दो दिनों तक हुई बारिश के कारण मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवाजाही करने वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम निवासी कुर्बान अली, निसार अहमद, राव शानू का कहना है कि शक्तिनहर किनारे की सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने के कारण इस प्रकार की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने जलविद्युत निगम से बरसात से पहले मरम्मत के कार्य कराने की मांग की है। जलविद्युत निगम (सिविल विंग) के अधिशासी अभियंता अभय सिंह का कहना है कि सड़क को शीघ्र ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें