फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून की गलियों में जलभराव, देर रात तक जलनिकासी में लगी रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमुख्य मार्गों पर कम, गलियों में दिखा जलभराव
विज्ञापन

I

I
I

Iनगर निगम के कंट्रोल रूम पर आई आठ शिकायतें, देर रात तक गलियों से पानी निकालती रही टीमें
I
Iलगातार हो रही बारिश की वजह से शहर में कई जगह जलभराव हुआ। कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत की गई तो निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी कराई। कई जगह डिवाटरिंग पंप का इस्तेमाल भी करना पड़ा। देर रात तक टीम विभिन्न जगहों पर जल निकासी सामान्य करने में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

I
Iपिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, हालांकि बारिश की तीव्रता कम है और बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो नहीं हो पाया। यही कारण यहा कि सड़कों पर ज्यादा भराव नहीं हुआ। हालांकि बारिश की वजह से आमवाला तरला, नेहरू कॉलोनी, घंटाघर, दर्शन लाल चौक, प्रिंस चौक पर मामूली जलभराव देखने को मिला। उधर नगर निगम की ऐसी गालियों में जहां पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं थी। वहां पर पानी भर गया। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। वार्ड-90 मोहब्बेवाला में दीपक के गली में पानी भर गया, वार्ड-90 सुधीर थापा गली में जलभराव की शिकायत नगर निगम को की। जिसके बाद नगर निगम टीम वहां पहुंची। इसके अलावा वार्ड-76 निरंजनपुर में नाला चोक होने पानी भर गया, वार्ड-87 पॉलिटेक्निक के सामने पानी भर गया, वार्ड-87 के महेश्वरी विहार की गली में पानी देर रात तक भरा हुआ है। वार्ड-91 की शिव कॉलोनी चंद्रबनी में रकविंदर कौर के यहां पानी भर गया। मामले की शिकायत नगर निगम को की गई। सभी जगहों पर निगम के आपदा कंट्रोल रूम से टीम भेजी गई। शहर में देर रात तक तीन जगहों पर पानी निकालने की प्रक्रिया जारी थी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें