जहां मीटर से पानी की सप्लाई, वहां अधिक भार
अभी तक जल संस्थान औसत के हिसाब बिल तय करता है। क्योंकि, कई जगह पानी के मीटर नहीं लगे हैं। लेकिन, अब देहरादून में मेंहूवाला क्लस्टर योजना के तहत आने वाले क्षेत्रों के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में पानी के मीटर लग गए हैं। लोगों को मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल देना पड़ेगा। दूसरी ओर मीटर का भी 16 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में अधिक बिल चुकाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें...Dehradun: निवेश और अवस्थापना विकास बोर्ड बनाने के लिए अब आएगा अध्यादेश, 20 को होगी मंत्रिमंडल की बैठक
पानी के बिल में हर साल नौ से 15 फीसदी तक की वृद्धि होती है। यह शासन स्तर पर निर्धारित होता है। इस वर्ष भी एक अप्रैल से शासन के निर्देशों के अनुरूप पानी के बिल में बढ़ोतरी होगी। इससे उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। -नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान