फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील में रोमांच के लिए हो जाइए तैयार, सोमवार से फिर शुरू हो रहे वाटर स्पोर्ट्स

Mon, 17 Sep 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
tehri lake - फोटो : demo pic
विज्ञापन

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील सोमवार  से गुलजार नजर जाएगी। विश्वकर्मा पूजा के साथ टिहरी झील में बोटों का संचालन शुरू हो जाएगा। जल क्रीड़ा के शौकीन लोग झील में रोमांच के सफर का आनंद उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


झील में जल क्रीड़ा के लिए इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। कोटी कालोनी में सुबह नौ बजे विश्वकर्मा पूजा के बाद झील में रंग बिरंगी बोटें तैरनी शुरू हो जाएगी। मानसून सीजन में इन दिनों झील पानी से लबालब भरी हुई है। 

विज्ञापन

tehri lake
जल क्रीड़ा के लिए नीति तैयार न होने पर टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) ने हाईकोर्ट के निर्देश पर 23 जून से झील में बोटों का संचालन बंद कर दिया था, जिसके बाद झील में जल क्रीड़ा की सभी गतिविधियां बंद हो गई थी। पिछले ढाई माह से झील क्षेत्र के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। 

11 सितंबर को हाईकोर्ट ने टिहरी झील में बोट संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। टिहरी झील में दोबारा बोटों का संचालन शुरू करने के लिए बोट यूनियन ने विश्वकर्मा पूजा का दिन चुना है। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि सुबह नौ बजे कोटी कालोनी में विधायक धन सिंह नेगी और डीएम सोनिका बोट सेवा का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें