फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यासी डैम में पानी का लेवल हुआ मेंटेन, बिजली उत्पादन की जरूरी में जुटी तकनीकि टीम

विज्ञापन
पानी से भरा व्यासी जलविद्युत परियोजना के लिए बनाया गया डैम। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
व्यासी बांध में पानी का लेवल निर्धारित मात्रा के हिसाब से मेंटेन कर लिया गया है। बांध में अपेक्षित मात्रा में पानी जमा होने के साथ ही जहां परियोजना की सिविल डिवीजन का काम पूरा हो गया है। वहीं अब आगे की कमान जल विद्युत निगम की तकनीकी टीम ने संभाल ली है। बिजली उत्पादन के लिए तैयार टरबाइनों व अन्य उपकरणों की अंतिम टेस्टिंग व जरूरी तकनीकी कमियों को पूरा करने का काम जारी है।
विज्ञापन

व्यासी बांध में बिजली के उत्पादन के लिए जरूरी 631 मीटर पानी की मात्रा को पूरा कर लिया गया है। बांध से प्रभावित गांव लोहारी के खाली होने के साथ ही डैम को भरना शुरू कर दिया गया था। सोमवार की देर रात डैम में पानी की मात्रा को पूरा कर लिया गया। जलविद्युत निगम के डीजीएम राजीव अग्रवाल ने बताया कि पानी की मात्रा पूरा होने के साथ ही निगम की सिविल डिवीजन का काम भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए निगम की मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम मुस्तैदी के साथ बिजली उत्पादन के काम में जुट गई है। बताते चलें कि बिजली उत्पादन के लिए डैम से पानी को बिजलीघर में लगी 60-60 मेगावाट की टरबाइनों को चलाने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। इसके बाद टरबाइन से उत्पादित होने वाली बिजली को जनरेटर के माध्यम से हाईटेंशन लाइनों से लिंक किया जाएगा। इसके पहले बिजलीघर से उत्पादित होने वाली बिजली की फ्रीक्वेंसी को लाइनों की फ्रीक्वेंसी से मैच करने की टेस्टिंग भी अंतिम चरण में है। जल विद्युत निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिमांशु अवस्थी ने बताया कि बिजली परियोजना के माध्यम से बिजली के उत्पादन के लिए जरूरी सभी तकनीकीटेस्टिंग काफी समय से लगातार की जा रही है, लेकिन चूंकि अब बिजली उत्पादन एक-दो दिन के भीतर शुरू होना है, इसलिए सभी तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें