भुनेशवरी देवी महिला आश्रम द्वारा नगर निगम सभागार में आयोजित 'स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय'कार्यक
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं। हर स्कूल में पीने का साफ पानी व सफाई छात्र-छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। राज्यपाल सोमवार को नगर निगम सभागार में भुवनेश्वरी देवी महिला आश्रम की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने प्रधानाचार्यों से फीडबैक लेते हुए बालिकाओं के लिए स्वच्छता सुविधाएं एवं अलग शौचालयों की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, सेनेटरी नैपकिन व चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय के निर्भीक सप्ताह में एक बार स्वच्छता को लेकर बैठक की जाए, जिसमें विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाए। स्वच्छता की आदतें सिखाने के लिए स्कूल एक आदर्श स्थान है। पौधरोपण, जल संरक्षण आदि के बारे में भी जागरूक करने की बात कही।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता अभियान के साथ ही नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रयोग के विरुद्ध भी जागरूक किया जाना चाहिए। विधायक खजान दास, अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने भी विचार व्यक्त किए।
राज्यपाल ने एजुकेशनल किट, लर्निंग किट तथा वॉश केरुकुलम आईसी किट का भी विमोचन किया। इस दौरान भुवनेश्वरी आश्रम के सचिव ज्ञान सिंह रावत, यूएसएआईडी के वरिष्ठ सलाहकार आनंद रुद्रा, अमृत योजना के नोडल अधिकारी आशीष कठैत, चेन्नई एमएसडब्ल्यू के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी, नवनीता आदि मौजूद रहे।