फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में गहरा रहा पानी संकट, सचिव से मिले विधायक

Fri, 06 May 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पानी
विज्ञापन
मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर विधायक गणेश जोशी ने पेयजल के प्रभारी सचिव अरविंद सिंह हयांकी के साथ बैठक की। सचिव ने आश्वस्त किया कि दो या तीन परियोजनाओं पर काम शुरू कर मसूरी के जल संकट को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सचिवालय में हुई बैठक में विधायक जोशी ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि शासन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में तमाम प्रस्ताव लंबित है।

काम रुके
अनारवाला गुच्चूपानी में ट्यूबवेल और ओवरहैड टैंक निर्माण, सिनौला ट्यूबवेल से मालसी ओवरहैड टैंक तक पाइपलाइन निर्माण, सालावाला पेयजल योजना का सुधारीकरण, हाथीबड़कला में मिनी ट्यूबवेल व पाइपलाइन के निर्माण संबंधी प्रस्ताव लंबित हैं। साथ ही राजपुर रोड इंटर कॉलेज से डोभालवाला तक पाइप लाईन, जैंतनवाला व पुरोहितवाला में ट्यूबवैल निर्माण के काम भी रुके हुए हैं।

मसूरी में गहरा रहा पानी का संकट
विधायक ने कहा कि मसूरी में पानी संकट हर दिन गहरा रहा है। प्रभारी सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने कहा कि सीवरेज परियोजना शुरू होने पर पीने के पानी की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी। कोटली, अलगाड़, पीपीसीएल, कलोगी व टिहरी झील से भी मसूरी में पानी लाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द दो या तीन योजनाओं को प्रस्तावित कर प्राक्कलन गठित करने के लिए प्रथम चरण की धनराशि जारी करने के लिए शासन को अवगत कराएं। बैठक में जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता, जल निगम के प्रबंध निदेशक भजन सिंह, एडीबी के परियोजना निदेशक प्रभात राज आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन  
ग्राम पंचायत चंद्रबनी में जल संकट की शिकायत को लेकर भाजपा शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बुटोला ने जिलाधिकारी रविनाथ रमन को ज्ञापन दिया। मांग की गई कि जल संकट को दूर करने के लिए योजना बनाकर उसे मूर्त रूप दिया जाए। फौरी तौर पर हैंडपंप लगाने की भी मांग जिला कलेक्टर से की गई। ज्ञापन में स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें