जलसंस्थान को कोटद्वार के 12 सरकारी महकमे ही चूना लगाने में लगे हुए हैं। कोटद्वार का जलसंस्थान आम पेयजल उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए बजट से जूझ रहा है, वहीं ये सभी सरकारी महकमे 6568614 रुपये के पानी के बिल पर कुंडली मारे हुए हैं।
जलसंस्थान इन विभागों को लगातार नोटिस दे रहा है। विभाग के अधिकारी पानी तो पी रहे हैं, लेकिन उन्हें बिल का भुगतान करने की याद नहीं आ रही है।
जलसंस्थान कोटद्वार के क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी पेयजल लाइन होने के कारण वह जगह-जगह लीकेज हो रही है। विभाग बजट के अभाव में लाइनों की मरम्मत नहीं कर पा रहा है। कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
वहां वाल्व लगाया जाना है। बार-बार ट्यूबवेल की मोटर फुंकने के कारण उनकी मरम्मत करानी पड़ती है और ट्यूबवेल के जनरेटरों के लिए डीजल की व्यवस्था के लिए धन की कमी आड़े आ रही है। ऐसे में लाखों का बकाया नहीं चुका रहे विभागों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जानिए किस पर कितना बकाया
- फोटो : demo pic
विभाग बकाया
सिंचाई विभाग 16,41,629
वन विभाग 19,90,911
वन्यजीव प्रतिपालक 4,39,619
सिविल सोयम फॉरेस्ट डिविजन 1,814
नगर पालिका 4,79,384
लोक निर्माण विभाग 1,13,517
तहसील 6,62,684
रेलवे 1,79,746
फ्लस डोर फैक्ट्री 7,53,444
ऊर्जा निगम 80,130
पुलिस विभाग 2,16,987
चिकित्सा विभाग 8, 549
सरकारी विभागों को नोटिस दिए जाने के बाद भी पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बजट के अभाव में विभाग के कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बिल का भुगतान नहीं होने पर इन विभागों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
-ओपी बहुगुणा, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान कोटद्वार