फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी मकान पर गिरी तीसरी मंजिल की दीवार, महिला की मौत

Tue, 22 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
राजधानी दून के सैय्यद मोहल्ले में तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन भवन की दीवार पड़ोसी की मकान पर आ गिरी। दीवार के मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार का मसला होने के कारण इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गढ़ी कैंट क्षेत्र के किशननगर चौक स्थित सैय्यद मोहल्ले में समर जहां द्वारा तीसरी मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार शाम के समय  निर्माणाधीन भवन की दीवार धराशायी हो गई। दीवार का मलबा पड़ोसी पिता ताजू खान की कच्ची छत पर गिर गया।
विज्ञापन


घर के अंदर कर रही थी सिलाई
इस दौरान ताजू की पत्नी जाहिदा (45) घर के अंदर कपड़े की सिलाई कर रही थी। उस समय जाहिदा के पास किशनगर एक्सटेंशन निवासी प्रिया भी बैठे हुए थी। मलबे के नीचे जाहिदा दब गई, जबकि प्रिया भी जख्मी हो गई।

अफरातफरी के बीच मौके पर जमा हुए लोगों और पुलिस ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। घायल दोनों महिलाओं को दून अस्पताल लाया गया, जहां जाहिदा को मृत घोषित कर दिया गया।

कैंट कोतवाली निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि महिला का पंचनामा भर दिया गया है, लेकिन इस मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला परिवार का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें