फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 20 सेकेंड इंतजार करें, आपके लिए तैयार हो रहा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपर्यटन विभाग ने ऋषिकेश में तैयार किया अत्याधुनिक शौचालयI
विज्ञापन

Iदो शौचालय और चार चेंजिंग रूप में दिव्यांगों और बुजुर्गाें का रखा विशेष ध्यान
I
Iशहर व पर्यटन स्थल में शौचालय न होने की वजह से अक्सर खरीदारों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला की ओर से इस परेशानी को समय-समय से प्रमुखता से उठाया जाता है। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से ऋषिकेश के नीम बीच में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय बनाया गया है। इसका प्रयोग करने से पहले यह व्यक्ति को बताता है कि शौचालय 20 सेकेंड में तैयार हो रहा है।I
Iदो शौचालय और चार चेंजिंग रूम के प्रयोग के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गाें का विशेष ख्याल रखा गया है। शौचालय के प्रवेश द्वार पर लगे बटन को दबाने पर हिंदी और अंग्रेजी में बताया जाता है कि शौचालय तैयार है या नहीं। यह शौचालय बिजली, सौर ऊर्जा और बैटरी के माध्यम से संचालित किया जाता है। फिलहाल के लिए पर्यटन विभाग की ओर से शौचालय व चेंजिंग रूम के प्रयोग के लिए 20 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iअल्ट्रावायलेट किरणों से होती है शौचालय की सफाईI
Iस्टेनलेस स्टील से बने शौचालय की सफाई अल्ट्रावायलेट किरणों से होती है। इतना ही नहीं फर्श की धुलाई होने के बाद भी फर्श को अल्ट्रावायलेट किरणों से ही सुखाया जाता है। इसके अलावा शौचालय में पैनिक बटन भी लगाए हैं। साथ ही शौचालय में लगी लाइट अंधेरा होते ही खुद ही ऑन हो जाती है। बजुर्गाें और दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉइस गाइडेंस सिस्टम भी लगाया गया है।
विज्ञापन

I

Iपर्यटन विभाग की ओर से शौचालय का संचालन किया जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस शौचालय में बायो डाइजेस्टर कंटेनर बनाया गया है, जो सीवरेज का आसान तरीके से निपटारा कर रहा है। दो शौचालय और चार चेंजिंग रूम पूरी तरह से स्वचालित है। हर सात लोगों के इस्तेमाल के बाद शौचालय स्वयं ही धूल कर साफ हो जाता है। विभाग की ओर से एक कर्मचारी भी तैनात किया गया है। -जसपाल चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी, पर्यटन विभागI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें