I
Iसहस्त्रधारा रोड पर एक दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए लाखों की कीमत के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को विशंबर दत्त खंडूरी ने शिकायत की थी कि सहस्त्रधारा रोड के पास आईटी पार्क स्थित उनकी दुकान की ग्रिल काटकर दुकान में रखें लाखों रुपये के मोबाइल फोन, चार्जर, लीड सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। बृहस्पतिवार को मसूरी रोड स्थित मालसी डियर पार्क के पास से चेकिंग के दौरान आरोपी धर्मवीर निवासी जाखन भागीरथीपुरम को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए 36 मोबाइल फोन, 56 चार्जर, 56 लीड और एक आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो नशे का आदी है और अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह चोरी किए गए सामान बेचने की फिराक में था।I