आंकड़ों पर नजर डालें तो नई दिल्ली व आसपास के इलाकों में दो साल के भीतर कम तीव्रता वाले 64 भूकंप दर्ज किए गए हैं। इन सभी भूकंपों में से 56 भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार से लेकर 4.9 तक दर्ज की गई थी। आठ भूकंप की तीव्रता पांच से अधिक थी ।
भूकंप विज्ञानियों की मानें तो नई दिल्ली व आसपास के इलाकों में हो रही भूगर्भीय हलचल के चलते स्ट्रेन एनर्जी में बदलाव हो रहा है। इसकी वजह से इस इलाके में बड़े भूकंप आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अधिक तीव्रता का विनाशकारी भूकंप कब आएगा, इसकी कोई सटीक जानकारी फिलहाल भूकंप विज्ञानियों के पास नहीं है।