आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन को दिया आश्रय
मामला कोर्ट तक गया और बाद में रावत ने खुद को पाक साफ साबित करने के लिए आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 2017 में एस. राजू को आयोग का नया बनाया गया। संतोष बड़ोनी को आयोग का सचिव बना गया। इस नई टीम ने भी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन को आश्रय दिया।
इस कंपनी के मालिक राजेश चौहान ने कुछ ऐसा जादू किया कि एक के बाद एक कई परीक्षाओं की जिम्मेदारी आंख बंद करके आयोग इसी कंपनी को देता रहा। धामी सरकार के एक्शन में आने के बाद इन घपलों की परत दर परत खुलने लगी। स्नातक स्तरीय भर्ती,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती,सचिवालय रक्षक भर्ती, दरोगा भर्ती, वन दारोगा भर्ती जैसी हर परीक्षा कराने की इसी दागी कंपनी को मिली और इन सब में धांधली पकड़ी गई। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस राजू को छोड़ कर आयोग से जुड़े तकरीबन सभी अधिकारी या तो जेल में हैं या जांच के दायरे में हैं।
एसटीएफ को वो कड़ी मिली जिसका था इंतजार
एसटीएफ ने 22 जुलाई को जब स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच शुरू की तो दो दिन बाद ही आरएमएस कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरूआती जांच में ही पता चल गया कि खेल आरएमएस कंपनी का ही खेला हुआ है। लेकिन, एसटीएफ को तलाश थी एक ऐसे व्यक्ति की जो इसके मालिकों का नाम ले ले। मगर, किसी ने मुंह नहीं खोला।
कारण था कि आरएमएस का मालिक राजेश चौहान आयोग और राजनीतिक लोगों में अच्छी पैठ रखता था। गिरफ्तारियों की फेहरिस्त लंबी होती चली गई। इधर, एक के बाद एक परीक्षा की जांच में बार-बार कंपनी का नाम सामने आ रहा था।इस बीच एसटीएफ को वह कड़ी मिल गई जिसका इंतजार था। केंद्रपाल ने उसके मालिक राजेश चौहान का राज फाश कर दिया।
एसटीएफ के सामने उगली पूरी कहानी
पता चला कि राजेश आयोग के बहुत से अधिकारियों को मोटी रकम का लालच देकर अपनी तरफ कर लेता है। नकल सिंडीकेट के बड़े-बड़े लोगों से उसकी पहचान है। गिरफ्तार होने के बाद राजेश चौहान ने भी अपनी पूरी कहानी को एसटीएफ के सामने उगल दिया। बताया कि उसने किस तरह से आयोग के अधिकारियों को अपनी तरफ किया और पहले की कई परीक्षाओं में धांधली कर अभ्यर्थियों को पास कराया। 2016 में कंपनी को परीक्षा कराने का काम मिला। इसके बाद से कोई परीक्षा ऐसी नहीं रही जिसमें धांधली न हुई हो।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सोशल मीडिया पर फिर छाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये चर्चित जुमला, सीएम धामी से है जुड़ा
ये हैं प्रमुख भर्तियां, जिनमें कराई धांधली
-स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा
-ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा
-सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा
-दरोगा भर्ती परीक्षा
-वन आरक्षी भर्ती परीक्षा