उत्तराखंड के चुनावी इतिहास में पहली बार मतदान का एक नया कीर्तिमान बनेगा। अगर फौजी मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान रहा तो राज्य में मतदान करने वालों की संख्या 50 लाख तक पहुंच जाएगी।
बहरहाल, चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार के चुनाव में करीब 49 लाख 30 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो पिछले चुनाव से सात लाख नौ हजार अधिक है।
बेशक राज्य में मतदान प्रतिशत को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ हो। मगर निर्वाचन आयोग की मानें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान उत्साहजनक रहा है।