फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश के इन दो जिलों में मतदाताओं का आंकड़ा इतना अधिक...चलेगा वेरिफिकेशन अभियान, होगी छंटनी

Thu, 07 Nov 2024 08:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के दो जिलो में निवास न करने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के वोट बने हैं। जिनकी अब छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के दो जिलों में मतदाताओं का आंकड़ा इतना अधिक है कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोनों जिलाधिकारियों को वेरिफिकेशन अभियान चलाने को कहा है। इसके लिए मतदाता-जनसंख्या अनुपात (ईपी रेशियो) का पूरा डाटा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने डीएम को भेज दिया है।

उत्तराखंड में ईपी रेशियो का औसत आंकड़ा 704 यानी प्रति एक हजार में से 704 मतदाता का है। लेकिन अल्मोड़ा में प्रति एक हजार में से 995 और पौड़ी में 979 मतदाता हैं। अल्मोड़ा का ईपी रेशियो सामान्य से 29.10 प्रतिशत और पौड़ी का 27.50 प्रतिशत अधिक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दोनों जिलों को ईपी रेशियो का पूरा डाटा भेज दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कैंची धाम के पास सुरंग बनाने की योजना को झटका, वैकल्पिक मार्ग की संभावना तलाशी जा रही

अब जिलाधिकारी के स्तर से दोनों जिलों में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कराया जाएगा। ये माना जा रहा है कि इन दोनों जिलों में बड़ी संख्या उन मतदाताओं की है, जो कि यहां के निवासी हैं लेकिन दूसरे राज्यों में रहते हैं। ये भी देखने का प्रयास किया जाएगा कि कहीं इनके वोट दोनों जगह तो नहीं बने हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें