फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल भरें फॉर्म, विभाग दे रहा नया वोट बनवाने का मौका

Wed, 26 Nov 2025 10:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल फॉर्म भरें। उत्तराखंड में अभी निर्वाचन विभाग नया वोट बनवाने का मौका  दे रहा है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने से पहले आप अपना वोट बनवा सकते हैं। नाम हटवा सकते हैं। पता बदलवा सकते हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया रुक जाएगी, केवल आवेदन हो पाएगा।

जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह है, वह तत्काल एक जगह से अपना नाम हटवा लें। दो जगह नाम होने पर आपको चुनाव आयोग के नोटिस का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार, जिन लोगों का वोट नहीं है, वह भी अपना वोट बनवा सकते हैं ताकि एसआईआर का हिस्सा बन सकें। उत्तराखंड में अभी यह पूरी प्रक्रिया गतिमान है। एक बार एसआईआर की घोषणा होने के बाद प्रक्रिया रुक जाएगी। केवल आवेदन होंगे, जिनका निस्तारण एसआईआर पूरा होने के बाद ही हो पाएगा।

नया वोट बनवाने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है। यहां आप अपने दस्तावेज को अपलोड करके नया वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो जगह वोट होने पर एक जगह से डिलीट कराने के लिए इसी वेबसाइट पर फॉर्म-7 का लिंक दिया गया है।

विज्ञापन


वेबसाइट पर फॉर्म-8 भरें
अपने वोट में नाम, पता आदि में करेक्शन के लिए वेबसाइट पर फॉर्म-8 भरा जा सकता है। खास बात ये है कि इन सभी लिंक के साथ चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस भी दी हुई है। आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें...ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके युवक: चट्टान ही आखिरी सहारा…कहकर विदा ले रहे थे, तभी पहुंची मदद और ऐसे बची जान

एसआईआर के दौरान केवल आवेदन

एसआईआर शुरू होने के बाद केवल आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का निस्तारण एसआईआर खत्म होने के बाद ही हो सकेगा। लेकिन जो लोग अपना वोट अभी बनवा लेंगे, वह एसआईआर में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें