फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिहंत अस्पताल में आज आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरिहंत अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्त संग्रह करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित शास्त्रीनगर पेट्रोल पंप के पास स्थित संस्थान में सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन होगा। इसमें अस्पताल स्टाफ के साथ ही आसपास के क्षेेत्रों के लोग हिस्सा लेंगे। अस्पताल के अरिहंत जैन ने बताया कि आईएमए ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रह करेगी। रक्तदान के संबंध में लोगों के मन में जो भ्रांतियां हैं, उनको दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। रक्तदान के जरिये ही रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसलिए सभी लोगों को नियमित तौर पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने आसपास के लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए अस्पताल प्रबंधक इंद्रवीर राणा के मोबाइल नंबर 6399444000 और अमित उजाला एडमिन अमित शर्मा के मोबाइल नंबर 7983986274 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें