भारतीय वायुसेना की ओर से सीमा पार आतंकी शिविरों को तबाह करने के लिए किए गए ‘बालाकोट स्ट्राइक’ की जांबाजी जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। ‘अभिनंदन’ नाम से बन रही हिंदी फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय फाइटर पायलट अभिनंदन की भूमिका में नजर आएंगे।
बृहस्पतिवार को देहरादून के एक निजी स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे अभिनेता विवेक ने बताया कि ‘अभिनंदन’ उनकी आने वाली फिल्म है। पूरी फिल्म बालाकोट स्ट्राइक पर केंद्रित है।
इसमें वायुसेना की जांबाजी को दर्शाया गया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की खूब सराहना की। कहा कि वह बालिका सशक्तीकरण जैसे कार्यों में हाथ बंटाना चाहते हैं।