फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रेस में दृष्टि दिव्यांग धावकों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। थ्रिलजोन की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में रिले रेस का आयोजन हुआ। इसमें छह व तीन घंटे की रिले रेस में एनआईईपीवीडी के दृष्टि दिव्यांग धावकों ने सामान्य प्रतिभागियों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

छह घंटे की टीम रिले रेस में एनआईईपीवीडी (राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान) के छात्र बृजलाल, राजेंद्र, माधव नौटियाल विजेता रहे। तीन घंटे की टीम रिले रेस में गंभीर सिंह चौहान व नीरज सिंह विजेता बने। इसके अलावा छह घंटे सोलो रेस अभिषेक राठौर, आंचल व तीन घंटे सोलो रेस में ध्रुव कश्यप, शशि मेहता जीते। सभी वर्गों की रेस में प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। छह घंटे की रेस में भी अंतिम क्षण तक प्रतिभागियों के बीच कड़ी जोर आजमाइश देखने को मिली। मुख्य अतिथि पार्षद सतीश कश्यप व डॉ. विश्वरमन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजक पीसी कुशवाहा ने प्रतिभागियों को खेल के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें