फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: विस्तारा 15 मार्च से शुरू करेगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

Tue, 20 Feb 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

Dehradun News:  वर्तमान में सिर्फ इंडिगो ही देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी फ्लाइट संचालित कर रही है। जो शाम पांच बजे बंगलूरू से देहरादून एयरपोर्ट आती है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी विस्तारा आगामी 15 मार्च से देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। वर्तमान में विस्तारा की देहरादून और मुंबई को सिर्फ दो उड़ानें हैं। कुछ माह पहले एक अन्य फ्लाइट को देहरादून-मुंबई के बीच कुछ दिनों के लिए ही संचालित किया था।

विज्ञापन


अब विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। जिससे हवाई यात्रियों को देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी हवाई उड़ान का एक और विकल्प मिल सकेगा।

Trending Videos

दोपहर में आएगी फ्लाइट

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू से दून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू को उड़ान भरेगी।

Jollygrant: दून एयरपोर्ट से रात्रिकालीन सेवा के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानिए क्या आ रही है बाधा

विज्ञापन

समर शेड्यूल में दोगुनी हो जाती है फ्लाइटों की संख्या

चारधाम यात्रा शुरू होने और दूसरे राज्यों में छुट्टियां शुरू होने के साथ ही समर शेड्यूल शुरू हो जाता है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है। समर शेड्यूल में कई नए शहर भी दून एयरपोर्ट से सीधे जुड़ जाते हैं। वहीं कई नई विमानन कंपनियां भी देहरादून का रुख करती हैं। वर्तमान में दून एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 15 के लगभग उड़ानें विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें