कुछ और नई सुविधाएं जोड़ने की कोशिश
वर्चुअल रजिस्ट्री के साथ ही अब सरकार कुछ और नई सुविधाएं जोड़ने की कोशिश में है। पिछले दिनों स्टांप एवं निबंधक विभाग के मुखिया अपर सचिव (वित्त) डॉ. अहमद इकबाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मध्य प्रदेश से अध्ययन करके लौटी है। वहां टीम ने संपदा पोर्टल का अध्ययन किया। पोर्टल में वर्चुअल रजिस्ट्री के अलावा दाखिल खारिज व अन्य की ऑनलाइन सुविधा है। वहां साइबर तहसीलें बनाई गई हैं, जिनके माध्यम से वर्चुअल रजिस्ट्री होती हैं।
बुजुर्गों और बीमारों को होगा फायदा, समय बचेगा
वर्चुअल रजिस्ट्री की सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों और बीमार लोगों को होगा। उन्हें रजिस्ट्री के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। साथ ही रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा भी रोक लग सकेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मध्यप्रदेश में पिता-भाई की हत्या करने वाली किशोरी हरिद्वार में गिरफ्तार, प्रेमी ने भी छोड़ा साथ
लोगों की सुविधा के लिए वर्चुअल रजिस्ट्री का विकल्प देने का निर्णय हुआ है। इसके लिए केंद्र से आधार सत्यापन की अनुमति हमें प्राप्त हो गई है। नियमों में बदलाव कर दिया गया है। आईटीडीए को साॅफ्टवेयर चालू करके देना है। इस कार्य का पूरा होते ही ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - डॉ. अहमद इकबाल, अपर सचिव (वित्त)
वर्चुअल रजिस्ट्री के लिए तकनीकी सहयोग को लेकर आईटीडीए के स्तर पर काम हो रहा है। साॅफ्टवेयर और हार्डवेयर को लेकर जो कार्य होने हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। साॅफ्टवेयर के संचालन का कार्य स्टांप एवं निबंधक विभाग के स्तर पर ही होना है। - शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी