बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम व ट्विटर पर इस नन्हे मेहमान के आगमन और अपने पिता बनने की खबर दी। कोहली ने एक संदेश में सभी प्रशंसकों का उनके प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने बताया कि बच्ची और अनुष्का दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उनके इन निजी क्षणों का सम्मान करने की भी अपील की। कोहली ने ट्वीट किया, हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। हम आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।
अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हम जीवन की इस खुशी को अनुभव कर पा रहे हैं। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’ अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।