फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं दी अनुष्का को साथ ले जाने की इजाजत'

Tue, 22 Jul 2014 08:11 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को साथ ले जाने की अनुमति दिए जाने की बात गलत है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ सिर्फ उनके परिवार के सदस्यों को ही साथ जाने की अनुमति दी है। राजीव शुक्ला देहरादून में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विराट के साथ अनुष्का की मौजूदगी के संबंध में आई खबर भी गलत हो सकती है, इसके बारे में पता किया जाएगा।
Trending Videos

विराट की फॉर्म पर नहीं पड़ता गर्लफ्रेंड का असर

वहीं गर्लफ्रेंड के साथ होने का असर विराट की फार्म पर पड़ने के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विराट बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। सिर्फ दो मैच में प्रदर्शन से उनकी प्रतिभा पर संदेह नहीं किया जा सकता।

वह शानदार खिलाड़ी है और उसका रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है।

बीसीसीआई तैयार, लेकिन एक तो हों

उत्तराखंड को मान्यता मिलने में कोई देरी नहीं लगेगी, लेकिन पहले यहां एसोसिएशन की लड़ाई तो खत्म हो।

दोनों एसोसिएशन एक हो जाएं तो मान्यता आसानी से मिल जाएगी, नहीं तो 14 क्या 24 साल हो जाएं मान्यता का मामला अटका रहेगा। यह कहना है बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का।

राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड को मान्यता देने के लिए बीसीसीआई की बोर्ड और कमेटी में लगातार विचार चल रहा है।

राज्य में क्रिकेट की प्रतिभा बहुत हैं, इसलिए इसे अलग बॉडी बनाने की कोशिश है। सितंबर में होने वाली एजीएम में बकायदा उत्तराखंड को वर्किंग कमेटी में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड है तैयार

मगर मान्यता के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को एक होना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि बीसीसीआई के सामने चार एसोसिएशनों ने दावा किया था। मगर क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार सक्रिय इन दोनों एसोसिएशनों को सही पाया गया।

दोनों को एक होने के लिए कहा गया, लेकिन सिर्फ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की इसके लिए तैयार है। दूसरी एसोसिएशन बैठक का बुलावा देने पर भी नहीं आई।

छत्तीसगढ़ से सीख लें एसोसिएशन
राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी चार क्रिकेट एसोसिएशनों के बीच लड़ाई थी, लेकिन क्रिकेट हित के लिए चारों आपस में मिलने को तैयार हुई।

चारों के एक होने पर छत्तीसगढ़ को मान्यता भी मिली और साथ ही आईपीएल के मैच भी होने लगे हैं।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें