फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा की लहरों पर रील का खुमार, थर्माकोल के गद्दे पर आराम से लेट बहता दिखा युवक, स्टंटबाजी वायरल

Fri, 29 May 2026 12:00 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

हरिद्वार से एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक थर्माकोल के गद्दे पर लेटकर गंगा की धारा में बहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
थर्माकोल के गद्दे पर बहता युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं में लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है, जहां एक युवक ने गंगा नदी की तेज धारा में थर्माकोल के गद्दे पर लेटकर रील बनाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




युवक रील बनाने के लिए यह खतरनाक स्टंट कर रहा था। वह काफी देर तक गंगा की तेज धारा में बहता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है और वीडियो लगातार वायरल हो रही है।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक थर्माकोल के एक बड़े गद्दे पर आराम से लेटा हुआ है और गंगा नदी की तेज बहती धारा उसे बहाकर ले जा रही है। गंगा की लहरों के साथ इस तरह बहना अत्यंत खतरनाक हो सकता है, क्योंकि तेज बहाव किसी भी पल उसे पलट सकता है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पांचवीं तक पढ़ा है पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा रुड़की का आरोपी मुशर्रफ, उगला पूरा सच

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए युवा गंगनहर में लगा रहे 'मौत' की छलांग
 भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए रुड़की में युवा पुल से मौत की छलांग लगा रहे हैं। जहां भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गंगनहर में नहाने गए कई युवा अब तक गंगनहर में समा कर हादसों का शिकार हो चुके हैं, बावजूद इसके न तो प्रशासन सख्त नजर आ रहा है और नहीं युवाओं के बीच जोखिम कम हो रहा है। कलियर से रुड़की गंगनहर का क्षेत्र इन दिनों डेथ प्वाइंट बनता जा रहा हैं। तपती दोपहर में कई युवक पुलों की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा रहे हैं।

विज्ञापन

हर दिन युवाओं की भीड़ जुट रही
तेज बहाव और गहराई को नजरअंदाज कर स्टंट के अंदाज में लगाई जा रही ये छलांगें बड़े हादसे का कारण बन रही हैं। स्थिति यह है कि कई युवक एक दूसरे को देखकर और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। गंगनहर के किनारे और पुलों पर हर दिन युवाओं की भीड़ जुट रही है। कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है तो कोई दोस्तों की तालियों के बीच ऊंचे पुल से पानी में कूद रहा है। कई बार पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लग पाने से युवक डूबने लगते हैं। लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में ऐसे हादसे सामने आते हैं। कई परिवार अपने बच्चों को खो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में डर दिखाई नहीं देता।

गर्मी और स्टंट के चक्कर में अब तक कई घरों के बुझ चुके चिराग
केस 1 - पिरान कलियर के धनौरी क्षेत्र गंगनहर पर सोमवार को ग्राम कोटा मुरादनगर निवासी 21 वर्षीय बंसी, अपने चाचा के लड़कों मोहित और विक्की के साथ नहाने आया था। तीनों भाई नहर के किनारे मौजूद थे, इसी दौरान बंसी ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण बंसी गहरे पानी में समा गया।

केस 2 - फरवरी माह में रुड़की नगर निगम पुल के पास स्थित एक घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गंगनहर पर गया आईआईटी का छात्र गंगनहर में पैर फिसलने से डूबकर लापता हो गया था। जिसके बाद कई दिनों तक सर्च अभियान के बाद छात्र का शव झाल से बरामद हुआ।

केस 3 - 15 अप्रैल को अमन अपने तीन दोस्तों के लिए बरेली से पिरान कलियर जियारत के लिए आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ गंगनहर पर नहाने के लिए गया तो उसका नहाते समय संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। केस 4 - 24 अप्रैल 2026 को 20 वर्षीय बॉबी निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अपने साथियों के साथ पिरान कलियर घूमने गया था। वह साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए चला गया था। जहां उसके साथी नहाते हुए की वीडियों बना रहे थे। बॉबी नहाते-नहाते गहराई की ओर चला गया और अचानक डूबकर लापता हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें