फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीट पर नहीं रहा किसी राजनीतिक दल का हक

Tue, 01 Apr 2014 09:51 AM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में हिन्दू धर्म का प्रतीक मानी जाने वाली हरिद्वार संसदीय सीट का इतिहास पूरी तरह से धर्मनिरपेक्षता से सराबोर रहा।
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

इस लोकसभा सीट ने खुद के ऊपर कभी भी किसी राजनीतिक दल विशेष का गढ़ बनने का ठप्पा नहीं लगने दिया। संत बिरादरी व धार्मिक अखाड़ों के प्रभाव के चलते इस सीट ने सभी दलों को गले लगाया।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

तमाम धार्मिक गतिविधियों से लेकर हर हर गंगे के नारों के बीच इस सीट पर 2004 के चुनाव में सपा ने हरिद्वार जनपद को उत्तराखंड से अलग कराकर यूपी में शामिल कराने केमुद्दे पर कब्जा किया। लेकिन अगली बार जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

भाजपा को वापस नहीं मिली यह सीट

2004 में भाजपा के हाथ से फिसली यह सीट अभी तक वापस नहीं मिली। यह सीट हमेशा से संत बिरादरी, धार्मिक अखाड़ों के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस जैसे हिन्दू संगठनों के गौरव का प्रतीक तो है।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'

लेकिन इसने कभी किसी एक दल को राजनीतिक मालिकाना हक नहीं दिया। खास बात तो यह है कि भाजपा इस सीट से पहली बार 1991 में रामलहर में जीती।

पढ़ें, इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा

इसके बाद तीन चुनावों में अटल बिहारी वाजपेई के करिश्मे के चलते प्रत्याशी जीते। लेकिन 1991 से पहले और 1999 केचुनाव के बाद हरिद्वार ने भाजपा को गले से नहीं लगाया।

चुनावी राजनीति में कभी धर्म ने सपोर्ट नहीं किया

अयोध्या में राममंदिर समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा भले ही हिन्दुत्ववादी विचारधारा की लड़ाई लड़ने का दंभ भरती हो लेकिन हिन्दू धर्म का प्रतीक हरिद्वार संसदीय सीट को अपना दुर्ग बनाने में कामयाब नहीं हुई।

पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

यह आलम तो तब है जब हर साल यहां पर विहिप के अधिवेशन, महाकुंभ जैसे आस्थावान आयोजन हुए। लेकिन यहां की चुनावी राजनीति में कभी धर्म ने सपोर्ट नहीं किया।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

विहिप समेत तमाम हिन्दू संगठन भाजपा को टिकट दिलाने के मामले में तो आक्रामक रहे लेकिन जमीन तैयार नहीं कर सके। इसलिए इस बार भी यह सीट भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।

अब देखना यही है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी जंग किस ओर करवट बदलती है।
विज्ञापन

हरिद्वार लोकसभा संसदीय सीट पर एक नजर

वर्ष - विजेता - दल - प्राप्त मत - रनर-अप - दल - प्राप्त मत
1977 - भगवानदास - बीकेडी - 71.26 - सुंदरलाल - कांग्रेस - 21.76
1980 - जगपाल - जेएनपी - 37.07 - भगवानदास - जेएनपी - 30.06
1984 - सुंदरलाल - कांग्रेस - 57.35 - जगपाल - बीकेडी - 26.81
1989 - जगपाल - कांग्रेस - 38.27 - धर्मसिंह - जेडी - 37.77
1991 - रामसिंह - भाजपा - 39.21 - धर्मसिंह - जेडी - 37.84
1996 - हरपाल साथी - भाजपा - 37.42 - जगपाल सिंह - सपा - 26.56
1998 - हरपाल साथी - भाजपा - 44.74 - जगपाल सिंह - सपा - 26.59
1999 - हरपाल साथी - भाजपा - 35.52 - रमेश बर्मन - बसपा - 30.59
2004 - राजेंद्र बाड़ी - सपा - 32.35 - भगवानदास - बसपा - 24.61
2009 - हरीश रावत - कांग्रेस - 42.00 - यतींद्रानंद - भाजपा - 26.00
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें