फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया पुल निर्माण कार्य

विज्ञापन
अमलावा नदी किनारे हो रहे पुल निर्माण कार्य को रोकने को पहुंचे लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
अमलावा नदी के किनारे पिलर निर्माण के लिए की गई खुदाई से पहाड़ के दरकने का सिलसिला लगातार जारी हैं। मकानों के नीचे भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, रविवार को तीन दिन बाद लोनिवि के अधिकारी और श्रमिक फिर से पुल निर्माण का काम शुरू करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें वापस लौटा दिया। कहा, जब तक घरों के नीचे सुरक्षात्मक कार्य नहीं होते पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से बाजार क्षेत्र में अमलावा नदी के पास पहाड़ दरक रहा है, जिससे पुल के आसपास बने घरों को खतरा पैदा हुआ है। करीब 18 दुकानें और घर भूस्खलन की जद में है। तीन दिन पूर्व भूस्खलन होता देख लोनिवि की टीम ने निर्माण कार्य को बंद कर दिया था। जिसे वह रविवार को फिर से शुरू करने पहुंचे थे। ग्रामीणों को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने निर्माण कार्य को काम बंद करा दिया।
ग्रामीण सुंदर तोमर, अजब सिंह, सुनील चौहान, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह, कमल जैन, कैलाश, अमर सिंह आदि का कहना है कि विभागीय हीलाहवाली के कारण घरों के नीचे भूस्खलन का खतरा पैदा हुआ है। पिलर निर्माण के लिए बेतरतीब ढंग से पहाड़ को खोदा गया, जिससे अब भूस्खलन शुरू हो गया है। जिस जगह पर घर बने हैं वहां पर नीचे अमलावा नदी भी बहती है। बरसात शुरू होते ही जमीन दरकने लगती है। ऐसे में यदि जल्द ही मकानों के नीचे सुरक्षात्मक कार्य नहीं हुए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कहा कि जब तक घरों के नीचे सुरक्षात्मक कार्य नहीं होते तब तक पुल का काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें