सहारनपुर रोड स्थित मंडी के पास एक होटल में आयोजित कार्यक्रम निश्चय वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोज
निश्चय वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित तीजोत्सव में सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में अल्का मिसेज और भावना कुंवर को मिस तीज क्वीन चुना गया।
रविवार को सहारनपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिकोण सोसाइटी की ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉ. नेहा शर्मा ने किया। इसके बाद महिलाओं ने मेहंदी लगाकर सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में मिसेज तीज क्वीन अल्का, मिस तीज क्वीन भावना कुंवर, मिसेज स्पाक एकता गुप्ता, मिस स्पार्क डॉ. प्रियंका, मिसेज ब्यूटीफुल ड्रेस वंदना, मिस ब्यूटीफुल ड्रेस मीनाक्षी, मिसेज अट्रेक्टिव स्माइल ईशा, मिस अट्रेक्टिव स्माइल अल्का थापा, मिसेज एवरग्रीन रितिक, मिस एवरग्रीन प्रिया को चुना गया।
इस मौके पर सोसाइटी की अध्यक्ष नीतू वालिया, सारेगामा फेम सोनिया आनंद रावत, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका सीमा जावेद, रमा गोयल, तारा, कृष्णा देवी, अवनीश कुमार, रजनीश, पीहू, गालिब, मयंक, अंकित नेगी आदि मौजूद रहीं।