फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हजारों के बिजली बिल देख भड़के ग्रामीण, उपकेंद्र पर काटा हंगामा

Mon, 12 Oct 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी ब्लॉक के पजिटीलानी क्षेत्र में भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को साहिया विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में सीमित उपयोग के बावजूद उपभोक्ताओं को दो हजार से 2300 रुपये तक के बिल थमा दिए गए। पूर्व में शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में अवर अभियंता (जेई) के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे जिसोऊ खराया, जिसोऊ घराना, टिपोऊ और मलोग समेत कई गांवों के उपभोक्ता साहिया विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम पर गरीब किसानों और मजदूरों पर बेवजह आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। जिसोऊ घराना के प्रधान दाताराम शर्मा और ग्राम पंचायत खराया के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा ने कहा कि गांवों में मुख्य रूप से शाम के समय ही बिजली का उपयोग होता है, लेकिन इसके बावजूद दो से तीन हजार रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं।

यशपाल शर्मा, गीता राम शर्मा और सरदार शर्मा ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को 2300 रुपये तक के बिल मिले हैं। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, केदार शर्मा, मोहर सिंह शर्मा, प्रताप शर्मा, खुशी राम शर्मा, कपिल, सचिन, अनिल खन्ना, आशीष और विक्रम शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकराता उपखंड कार्यालय के घेराव की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी बिल ठीक नहीं किए जा रहे। मजबूरी में उन्हें उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिलों की गड़बड़ी दूर नहीं की गई, तो ग्रामीण चकराता विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।
ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार बिजली बिलों और मीटर की रीडिंग का मिलान कराया जाएगा। जांच में यदि कोई गड़बड़ी मिलती है, तो बिल तत्काल प्रभाव से ठीक कराए जाएंगे। - परम सिंह तोमर, जेई, विद्युत उपकेंद्र साहिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें