फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मोती बाजार के  कांपलेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, छह दमकल वाहनों ने ढाई घंटे में पाया काबू

Mon, 12 Oct 2026 03:30 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून के व्यस्त मोती बाजार में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल के कुल छह वाहन लगाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: दो बार के विधायक खजान दास के सामने अपनों की चुनौती, इस बार पार्टी के ही कई नेता उम्मीदवार

आग लगने से कॉम्प्लेक्स में आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें