फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खुली चेतावनी

Fri, 19 May 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
villagers protest
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित गोपेश्वर में ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। कहा, अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


उडामांडा, चौंडी, हरिशंकर और रौता गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्र में निर्माणाधीन उडामांडा-रौता मोटर मार्ग का विस्तारीकरण कार्य पूर्ण कर डामरीकरण करने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने शीघ्र डामरीकरण व विस्तारीकरण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये कहना है ग्रामीणों का

क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदा नेगी और ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र के 15 गांवों को यातायात से जोडने के लिये शासन की ओर से वर्ष 2009 में उडामांडा-रौता मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान की गई।

जिसके बाद पीएमजीएसवाई की ओर से यहां मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया गया। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते वर्तमान तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

जिससे यहां ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें