ग्राम पंचायत जीवनगढ़ की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही त्रुटियों को सुधारा नहीं गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
वॉर्ड-15 निवासी तेजपाल सिंह ने कहा कि वार्डों का परिसीमन और सीमाएं तय होने के बाद भी मतदाता सूची में छेड़छाड़ की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की जिला महामंत्री रचिता ठाकुर ने कहा कि वॉर्ड में कई ऐसी महिलाएं जिन्हें दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। वॉर्ड नंबर 13 निवासी बनारसी लाल ने कहा कि मतदाता सूची पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। कई मतदाताओं के नाम ही लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं।
इस मौके पर जसवंत कुमार, दयाराम, होशियार सिंह, महावीर सिंह, लक्ष्मी देवी, पूर्णिमा ठाकुर, रमेश ठाकुर, मनोज, अनूप ठाकुर, रीना, अलका, फकीरचंद, निर्मला देवी, दर्शनी देवी, अजय गुलाटी, राजेंद्र, कल्याण सिंह, बलवंत, गुड्डू नौटियाल, राधेश्याम, राजन देवी, कोसंबा, विशंभर, रमेश प्रकाश चंद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।