क्षेत्र में देखे गए तीन और गुलदार
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तीन गुलदार और देखे गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि मृत मादा गुलदार की मां अन्य शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
मृत गुलदार के गले में थे पुराने घाव
मृत गुलदार के गले में पुराने घाव थे। इसके अलावा गुलदार के शरीर पर कुछ चोट के घाव भी थे। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में आग लगने के दौरान शायद यह मादा गुलदार का घायल हुई हो। घायल और शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण शायद यह जानवरों का शिकार करने में असक्षम हो गई, जिससे उसने महिला पर हमला किया।
एक घंटे 108 का इंतजार करने के बाद निजी वाहन से लाए महिला को
गुलदार के हमले में घायल महिला को बेस अस्पताल लाने के लिए ग्रामीणों ने 108 सेवा को फोन किया था। लेकिन करीब 1 घंटे तक 108 के न पहुंचने पर ग्रामीण घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल तक लाए।
डेढ़ माह से गांव में नहीं आ रहा पानी
श्रीनगर। ग्रामीणों ने कहा कि डेढ माह से गांव में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को पेयजल व कपड़े धोने के लिए गदेरे में प्राकृतिक स्रोत पर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या उनके लिए जानलेवा साबित हो रही है।