फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हो रही थी मंदिर में खुदाई, मिला ऐसा 'खजाना' की मच गया हड़कंप

Thu, 26 Jul 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इसी थैले में मिले हैं सिक्के - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीनगर जिले में पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक में मंदिर के निर्माण की खुदाई के दौरान ग्रामीणों को 'खजाना' मिला है। 

विज्ञापन


खिर्सू ब्लॉक के कठुड गांव में मंदिर के निर्माण की खुदाई के दौरान ग्रामीणों को प्रांचीन 329 चांदी के सिक्के मिले हैं। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार के मुताबिक सिक्के सल्तनत और मुगलकाल के 1300-1600 ईसवीं के हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुरातत्व महत्व की अन्य चीजों के मिलने की संभावना है। जिसे देखते हुए खुदाई के लिए केंद्र सरकार और गढ़वाल विश्वविद्यालय को लिखा जाएगा।
  
कठुड के ग्राम प्रधान श्रवण थपलियाल और पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह थपलियाल ने कहा कि क्षेत्र में भैरव नाथ का प्राचीन मंदिर है।

मंदिर के द्वार के निर्माण की खुदाई की जा रही थी

सिक्कों के देखते डीएम - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों द्वारा इसी मंदिर के पास भैरव नाथ के एक अन्य मंदिर के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने आपस में ढाई से तीन लाख रुपया इक्ठ्ठा कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया।

पूर्व ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह थपलियाल ने बताया कि मंदिर के द्वार के निर्माण की खुदाई की जा रही थी।

खुदाई के दौरान लगभग एक मीटर गहराई में पत्थर के नीचे एक प्राचीन बर्तन में प्राचीन सिक्के रखे मिले। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गढ़वाल मंडल आशीष कुमार ने कहा कि सिक्के दो प्रकार के हैं। चकोर सिक्के सल्तनत काल और गोल सिक्के मुगलकालीन हैं।  
विज्ञापन

सभी सिक्के चांदी के

सिक्कों के मिलने के बाद से गांव में हड़कंप मच गया
खुदाई में ग्रामीणों को 32 छोटे सिक्के और छह बड़े चौकोर सिक्के, 18 बड़े एवं 273 छोटे गोल सिक्के मिले हैं। सभी सिक्कों का वजन तीन किलो 785 ग्राम है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने बताया कि सभी सिक्के चांदी के हैं।

सिक्के लेकर डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण   
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कठुड में मंदिर की खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चाएं थी। पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम गांव पहुंची, लेकिन टीम के गांव पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान श्रवण थपलियाल और पूर्व प्रधान मेहरबान थपलियाल कुछ ग्रामीणों के साथ इन सिक्कों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने डीएम सुशील कुमार से मिलकर उन्हें सिक्कों की जानकारी दी।  

खुदाई में मिले प्राचीन सिक्कों को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है। विभाग की ओर से देखा जाएगा कि यह सिक्के किस समय के हैं। इस पर शोध करने के साथ ही क्षेत्र में अन्य पुरातत्व महत्व की चीजों की संभावना को देखते हुए खुदाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
-सुशील कुमार, जिलाधिकारी पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें