फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीडीओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बीडीओ कार्याल के बाहर नारेबाजी करते ग्राम पंचायत अ​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
कालसी। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने शासन स्तर पर लंबित 18 सूत्री मांगों के संबंध में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कालसी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बीडीओ जगत सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विकास दुमका की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में सेवाकाल में तीन पदोन्नति प्राप्त न कर सकने वाले कार्मिकों को 10-16 या 26 वर्ष की सेवा उपरांत एसीपी का पदोन्नत वेतनमान दिए जाने, गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी में जन औषधि केंद्रों से कैशलेस दवा व सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कैशलेस सेवाएं उपलब्ध कराने, वेतन समिति के सम्मुख विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति दूर किए जाने, कार्मिकों की 10 वर्ष की सेवा हो जाने पर उन्हें पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने समेत कई मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान हिमांशु सैनी, देवेंद्र सिंह, अजय नेगी, सुनील बिष्ट, किरण बिष्ट, रचना नेगी, बीनू, अर्चना, अंकित, नीतू, सोनम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें