फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में अब नए रास्ते पर चलेंगे विक्रम

Tue, 09 Sep 2014 12:34 PM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की प्रमुख सड़कों और हाईवे के हिस्सों पर दौड़ रहे विक्रम जल्द ही ‘गायब’ हो जाएंगे।
विज्ञापन


विक्रमों के लिए नए रूट तैयार
परिवहन विभाग ने विक्रमों के लिए नए रूट (रास्ता) तैयार किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्य सड़कों पर सिर्फ सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। विक्रमों के संचालन के लिए पुराने रूटों में फेरबदल के साथ छह नए रूट तय किए गए हैं।

इसके बाद विक्रमों का संचालन सिटी बसों के रूट पर भले ही बंद हो जाएगा, लेकिन परिवहन की इस सुविधा से अब तक वंचित रहे रेसकोर्स, नवादा, मोथरोवाला, बाजावाला, पुलिस लाइन, टपकेश्वर आदि क्षेत्रों में विक्रमों का नेटवर्क बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सड़कों से हटने के बावजूद विक्रम संचालकों को नुकसान नहीं होगा। विक्रम समिति भी परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर सहमति जता चुकी है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की दस सितंबर को प्रस्तावित बैठक में आरटीओ के इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

यह था विवाद
सिटी बस और विक्रमों के बीच रूट को लेकर जो विवाद था, उसी के मद्देनजर नए रूट तय किए गए हैं। हाईकोर्ट ने भी आरटीओ को सख्त आदेश दिए थे कि ठेका परमिट को नेशनल हाइवे से नहीं गुजरने दें, क्योंकि यह नियम के विपरीत है। पहले अधिकतर रूट नेशनल हाइवे से गुजर रहे थे।

अब इन रूटों पर चलेंगे विक्रम
-  सब्जी मंडी-रेलवे स्टेशन : निरंजनपुर मंडी-लालपुल तिराहा-महंत इंदिरेश अस्पताल-कारगी चौक-सरस्वती विहार-अजबपुर कला-धर्मपुर-पुलिस लाइन-रेलवे स्टेशन

- आईएसबीटी से मोथरोवाला: दूधली मार्ग
- परेड ग्राउंड-आईएसबीटी : लाडपुर-जोगीवाला-रिस्पना-आईएसबीटी

- जोगीवाला-परेड ग्राउंड: जोगीवाला-बद्रीपुर-नवादा-डिफेंस कालोनी-रिस्पना-आराघर-सीएमआई अस्पताल-प्रिंस चौक-तहसील चौक-दर्शनलाल चौक-परेड ग्राउंड, (वापसी में परेड ग्राउंड से ईसी रोड होते हुए जोगीवाला)

- एस्लेहाल-टपकेश्वर : एस्लेहाल-दिलाराम चौक-हाथीबड़कला-विजय कालोनी-सर्किट हाउस-बीजापुर गेस्ट हाउस-मिलिट्री अस्पताल-डाकरा-गढ़ी कैंट-टपकेश्वर मार्ग

- ग्रेट वैल्यू-मसूरी डायवर्जन : ग्रेट वैल्यू होटल चौराहा-दिलाराम बाजार-मयूर आटो-सालावाला-हाथीबड़कला-सर्किट हाउस-सप्लाई डिपो-अनारवाला-जोहड़ी गांव-भगवंतपुर मोड़-मसूरी रोड-मालसी-मसूरी डायवर्जन रोड

- परेड ग्राउंड से मालदेवता
-  परेड ग्राउंड-कुल्हान : परेड ग्राउंड-सर्वे चौक-ईसी रोड-नेनी बेकरी-यूकेलिप्टस मोड़-दिलाराम चौक-ग्रेट वैल्यू होटल चौराहा-साकेत विहार-कंडोली-बाला सुंदरी मंदिर-कैनाल रोड-धोरण मोड़-राजपुर रोड इन्क्लेव-आईटी पार्क-राजेश्वर नगर-गुजराड़ा-तिब्बती कालोनी-मसूरी बाईपास-परिवहन आयुक्त कार्यालय-कुल्हान मार्ग

-  परेड ग्राउंड-मोथरोवाला : परेड ग्राउंड-दून अस्पताल-एमकेपी-सीएमआई-आराघर-धर्मपुर-माता मंदिर रोड-सरस्वती विहार चौक-बाईपास-बंगाली कोठी-पुलिस चौकी पुलिस-नवीन सचिवालय कालोनी-दून विवि-इंदिरेश हास्पिटल-मोथरोवाला
विज्ञापन


-  कुठालगेट-एस्लेहाल वाया मालसी डियर पार्क
- घंटाघर-सीमाद्वार-मेहूंवाला-तेलपुर चौक मार्ग

- प्रेमनगर-शिमला बाईपास : प्र्रेमनगर-ठाकुरपुर मोड़-महेंद्र चौक-उम्मेदपुर-परवल-शिमला बाईपास
- प्रेमनगर-आईएसबीटी: प्रेमनगर-चंद्रबनी चौक वाया पंडितवाड़ी-बल्लीवाला चौक-सब्जी मंडी-आईटीआई- शिमला बाईपास चौक-आईएसबीटी

- प्रेमनगर-रेलवे स्टेशन वाया बल्लीवाला चौक-सहारनपुर चौक
-  प्रेमनगर-घंटाघर वाया बल्लूपुर-किशनगर चौक-कनाट प्लेस

-  परेड ग्राउंड-क्लेमेंटटाउन: परेड ग्राउंड-सहारनपुर चौक- निरंजनपुर- माजरा- आईएसबीटी- सुभाषनगर-क्लेमेंटटाउन रोड
- आईएसबीटी-पेलियो-नया गांव
- बाजावाला-परेड ग्राउंड: बाजावाला-मसंदावाला- कौलागढ़- ओएनजीसी- राजेंद्रनगर- किशननगर चौक-बिंदाल पुल-कनाट प्लेस-घंटाघर-परेड ग्राउंड

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सिटी बसों और विक्रमों के रूट अलग कर दिए गए हैं। कई रूटों पर बीच का रास्ता निकाला गया है। परिवहन विभाग ने विक्रम समिति के साथ मिलकर रूट तय किए हैं। आरटीए बैठक में रखा जाने वाला यह मुख्य एजेंडा है। अंतिम मुहर बैठक में लगेगी।
- संदीप सैनी, एआरटीओ (प्रशासन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें