देहरादून में विक्रमों के खिलाफ चलाए गए आरटीओ के अभियान से गुस्साए विक्रम संचालकों ने मोर्चा खोला है।
पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
मंगलवार को विक्रम संचालक आरटीओ विभाग के खिलाफ विरोध रैली निकालेंगे, जिसके बाद आरटीओ कार्यालय का घेराव
किया जाएगा।
51 विक्रमों का चालान, नौ सीज
सोमवार को आरटीओ विभाग की तीन टीमों ने शहर के तीन दिशाओं में अभियान चलाया तो विक्रम संचालकों में अफरातफरी मच गई। टीम ने 51 विक्रमों का चालान किया, जबकि नौ सीज कर दिए।
पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....
तीन दिन से चल रहे अभियान के तहत सोमवार विक्रम संचालकों पर सबसे भारी गुजरा। अभियान के लिए एआरटीओ ऋषिकेश को भी बुलाया गया था। अभियान के लिए एक साथ तीन टीमें लगाई गईं।
तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...
एक टीम रिस्पना, दूसरी राजपुर और तीसरी आईएसबीटी की तरफ भेजी गई। अभियान का कई जगह विरोध भी हुआ। लेकिन टीम सख्ती से पेश आईं। उधर, दोपहर बाद से विक्रम खुद ही सड़कों सें गायब होने लगे। उधर, दर्शनलाल चौक से आईएसबीटी जाने वाले विक्रमों के भी चालान किए गए।
पढ़ें, मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा
इस दौरान यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एआरटीओ संदीप सैनी ने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि, परमिट के शर्तों के अनुसार ही विक्रमों का संचालन होगा।