फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: सेलाकुई में अब ग्लोबल मेडिकिट कंपनी में तोड़फोड़, महिला कर्मचारियों से मारपीट, एफआईआर दर्ज

Sun, 17 May 2026 10:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

कंपनी की तीन इकाइयों में करीब 750 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। बाहरी अज्ञात उपद्रवी और कंपनी के कुछ कर्मचारी जबरन तीनों परिसरों में घुस गए।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई स्थित ग्लोबल मेडिकिट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को कुछ बाहरी अराजक तत्वों और कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कंपनी की महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। पुलिस ने कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कंपनी के प्रबंधक निकुंज पंवार ने थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी की तीन इकाइयों में करीब 750 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। बाहरी अज्ञात उपद्रवी और कंपनी के कुछ कर्मचारी जबरन तीनों परिसरों में घुस गए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

Vikasnagar: सिरफिरे युवक ने रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया हमला, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों ने कंपनी की मशीनरी और तैयार उत्पादों को भी नुकसान पहुंचाया। कंपनी के पास घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें