भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में फिलहाल कंपनी राज चल रहा है। सरकारें आम जनता के बजाए बड़ी कंपनियों की सुविधा के लिए अधिक काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड सरकार को पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को परिवहन सब्सिडी देनी चाहिए। इससे पलायन एकदम रुक जाएगा।
विकासनगर में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कंपनियां किसी भी योजना से संबंधित प्रोजेक्ट बना कर सरकार को देती हैं। सरकार जमीन अधिग्रहण कर कंपनी को सौंपती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का घर तोड़कर या बस्तियों को उजाड़कर कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराना उचित नहीं है।
उन्होंने कांवड़ मार्गों की स्थिति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल यात्रियों को कांवड़ मार्ग पर चलने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह अपनी नियमित आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय: शासन ने कुलपति, कुल सचिव का वेतन रोका, कर्मचारियों के लिए जारी किया बजट
या फिर 23 तारीख के बाद ही आवाजाही करें। उन्होंने उत्तराखंड में चल रहे पंचायत चुनाव पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसी चुनाव में कोई रुचि नहीं रखती है लेकिन, आम जनमानस को जात, पात, धर्म आदि के मुद्दों को छोड़कर ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए जो कि उनके काम आ सके या उनकी समस्याओं का समाधान कर सके। इस दौरान अक्षय अहलावत मौजूद रहे।