फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: पछवादून में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर; घर की दीवार तोड़ी, फैक्ट्री से टकराया डंपर

Mon, 04 May 2026 10:03 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)

सार

खनन सामग्री से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। यह ट्रॉली सीधे एक घर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
खनन वाहन पोल से टकराया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछवादून क्षेत्र में अनियंत्रित खनन वाहनों का कहर जारी है। सोमवार और रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में एक घर और एक फैक्ट्री की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर सेलाकुई के हरिपुर में खनन सामग्री से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। यह ट्रॉली सीधे एक घर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मकान मालिक नंद किशोर भट्ट ने बताया हादसे के समय उनका परिवार घर के भीतर था। घटना से कुछ देर पहले बच्चे आंगन से अंदर चले गए थे। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी को कोई चोट नहीं आई। वाहन की गति इतनी तेज थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका।

Vikasnagar News : दो हिस्ट्रीशीटर छह माह के लिए जिला बदर; पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा में छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रविवार देर रात करीब 1.30 बजे सेलाकुई में एक और घटना हुई। एक डंपर अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराया। डंपर ने पोल को तोड़ते हुए पास की एक फैक्ट्री की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें