फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का विरोध, पछवादून के मुस्लिम इलाकों में किया अंधेरा

Thu, 01 May 2025 12:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

सहसपुर, खुशहालपुर, केदारावाला, लक्ष्मीपुर, सिंघनीवाला, बड़ा रामपुर आदि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रात नौ बजे घरों में लाइट बंद कर दी गई। 
विज्ञापन
मुस्लिम इलाकों में अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के विरोध में सहसपुर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के घरों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर 15 मिनट तक अंधेरा किया गया। मुस्लिम समाज के कई लोगों ने अंधेरा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ बोर्ड कानून में हुए संशोधन का विरोध कर रहा है। बोर्ड ने कानून संशोधन के विरोध में देश भर के मुस्लिम समुदाय से विरोध स्वरूप अपने-अपने क्षेत्रों में लाइट बंद कर 15 मिनट तक अंधेरा करने का आह्वान किया था।

Nainital: नाबालिग संग दुष्कर्म के बाद बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, कई दुकानें तोड़ीं, मस्जिद पर पथराव
विज्ञापन


बुधवार को सहसपुर, खुशहालपुर, केदारावाला, लक्ष्मीपुर, सिंघनीवाला, बड़ा रामपुर आदि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रात नौ बजे घरों में लाइट बंद कर दी गई। मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपत्ति का समर्थन भी किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त के लिए पुलिस टीम रवाना की गई थी। बताया कि क्षेत्र के किसी भी गांव में कानून व्यवस्था और शांति भंग संबंधी सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें