फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्रवासियों ने की साफ-सफाई की व्यवस्था को ठीक करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। बाजार व सार्वजनिक स्थलों के आसपास फैल रहा कूड़ा चकराता की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है। साफ-सफाई की सही व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण यहां आने वाले पर्यटकों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चकराता के केसरी मार्केट, बस स्टॉप, सदर बाजार, शहीद चौक, चौक बाजार आदि में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इसके अलावा कई वार्ड में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। बाजार में फैले प्लास्टिक रैपर, बोतल साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। छावनी परिषद के सदस्य अनिल चांदना ने बताया कि वह पिछले काफी समय से छावनी परिषद से इस संबंध में शिकायत कर रहे हैं लेकिन, छावनी परिषद समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने से सफाई व्यवस्था चौपट है। सिर्फ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था ही सही चल रही है। उधर प्रभारी, सफाई निरीक्षक संदीप जोशी ने बताया कि सफाई नायक और अन्य पर्यावरण मित्रों को निर्देशित कर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें