ये है पूरा मामला
बुधवार को क्षेत्र की देवघार खत के ग्राम कुल्हा का एक निवासी अपने किसी काम से मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर आया था। क्षेत्रवासियों की आवाजाही से बेखबर राजस्वकर्मियों को जुआ खेलते देख उसने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राजस्वकर्मी ताश खेलते व पैसा बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। उधर वीडियो बनाने वाले युवक ने एसडीएम से इस मामले की लिखित शिकायत भी कर दी थी